फल व्यवसायी का कटा चालान, मास्क ना लगाने वालों पर भी की गई कार्यवाही

नई सब्जी मंडी में ही प्रतिदिन लगेंगी सब्जी की दुकाने

मनेन्द़गढ़ – शहर के बीच में बुधवारी बाजार सब्जी व्यवसायियों के द्वारा लगा दी गई थी जिसको लेकर प्रशासन ने हटवाने की कार्यवाही की है प्रशासन ने सब्जी व्यवसायियों को निर्देश दिया कि नई सब्जी मंडी में सब्जी दुकान लगाने की व्यवस्था की गई है सभी सब्जी व्यवसाई नई सब्जी मंडी में अपनी दुकान लगाएंगे ! फल व्यवसाई जो अपने दुकान के बाहर अतिक्रमण कर फल दुकान लगाकर रखा था उसके खिलाफ भी प्रशासन द्वारा चलानी कार्यवाही की गई है तथा दुकान के बाहर फल दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी गई है साथ ही प्रशासन ने उन लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की है जो बिना मास्क लगाए शहर में घूम रहे थे यहां तक कि शासकीय ट्रीपर चालक मास्क नहीं लगाए हुए था उस पर भी कार्यवाही कर प्रशासन ने यह संदेश दिया कि चाहे शासकीय कर्मचारी हो या आम आदमी हो सभी के लिए नियम बराबर है सभी को नियमों का पालन करना होगा ! उल्लेखनीय है कि शहर में प्रत्येक बुधवार को शहर के बीच ही बुधवारी बाजार लगती थी लेकिन भीड़-भाड़ होने के कारण शासन के नियम के तहत सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा था जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन व छोटे-मोटे व्यवसायियों की बैठक में स्कूल ग्राउंड में दुकाने लगाने का निर्णय लिया गया था लेकिन इसमें शिकायत पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने नई सब्जी मंडी में सब्जी व्यवसायियों के दुकान लगाने हेतु निर्देशित किया था ! विधायक के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नई सब्जी मंडी में सब्जी व्यवसायियों के लिए दुकान लगाने हेतु निर्देशित किया गया था लेकिन सब्जी व्यवसाई बुधवार को बीच शहर में ही अपनी दुकान लगा लिए थे जिसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका प्रशासन, राजस्व विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बीच शहर में लगी सब्जी दुकानों को हटवाने का कार्यवाही की तथा सभी सब्जी व्यवसायियों को नई सब्जी मंडी भेजा जहां पर सब्जी दुकान लगाई गई ! वही सब्जी व्यवसायियों का कहना था कि विधायक व उनकी टीम के द्वारा बुधवार को शहर में ही सब्जी दुकान लगाने की छूट दी गई थी जिस को आधार मानकर उनके द्वारा शहर में ही बुधवारी बाजार लगा दी गई थी ! जबकि मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा बताया गया कि विधायक श्री जायसवाल ने ही नई सब्जी मंडी में बाजार लगाने हेतु निर्देशित किया है विधायक के ही निर्देश पर नई सब्जी मंडी में सब्जी व्यवसायियों को दुकान लगाने हेतु भेजा जा रहा है ! मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शहर में कोई भी सब्जी दुकान नहीं लगेगी प्रतिदिन सब्जी बाजार नई सब्जी मंडी में ही लगेगा जो नियम व आदेश का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ विधि संवत कार्यवाही की जाएगी ! शहर में फल व्यवसाई द्वारा भी अपनी दुकान बाहर अतिक्रमण कर सड़क पर लगा ली गई थी उसके खिलाफ भी प्रशासन द्वारा चलानी कारवाही की गई है वही जो लोग शहर में बिना मास्क लगाए घूम रहे थे उनके खिलाफ भी कार्यवाही की गई है तथा शासन का नियमों का पालन करते हुए सभी को मास्क लगाने की समझाइश दी गई है !

सोशल डिस्टेंस का नहीं हो रहा पालन

नई सब्जी मंडी में सब्जी दुकानों का स्थानांतरण तो कर दिया गया है लेकिन व्यवस्था ठीक तरह से नहीं बनाई गई है भारी अव्यवस्था के बीच बुधवारी बाजार नई सब्जी मंडी में लगाई गई जहां पर सोशल डिस्टेंस का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया है ! नई सब्जी मंडी में जगह कम होने के कारण भारी भीड़ नजर आ रही थी लोगों के द्वारा जरा सा भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था खुलेआम शासन के नियमों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ाई जा रही थी !

Categorized in: