बैकुंठपुर। नगर पालिका शिवपुर चर्चा के मुख्य मार्ग व कालोनियों में सड़क निर्माण के दौरान बिना किसी निर्धारित मापदंड के ब्रेकर बनाए जा रहे हैं। इन बेतरतीब रोड ब्रेकर की वजह से कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग व गलियों में नई सड़क बनवाई गई इन सड़कों पर कई जगह बिना ढाल के सीधे खड़े ब्रेकर बना दिए गए हैं। जिन पर ब्रेकर के निशान नहीं लगाए गए गाड़ी चलाते समय वाहन चालकों का अंदाज ही नहीं लगता कि कहां पर  ब्रेकर है। गत दिवस ग्रामीण क्षेत्र से आ रहे एक बाइक सवार दंपति वार्ड क्रमांक 14 के मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उनकी एक वर्ष की मासूम बच्ची को काफी  चोट लगी किंतु मासूम के चोट दुख दर्द से पालिका प्रशासन को कोई लेना देना नहीं। पालिका प्रशासन की लापरवाही व मनमानी का खामियाजा आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है।सड़क में बनाए गए बेतरतीब रोड ब्रेकर से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि ब्रेकर में निशान नहीं लगाए गए। बेतरतीब ब्रेकर के संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अवगत कराने पर जवाब मिला की जल्दी ही ब्रेकर के निशान लगाए जाएंगे। किंतु यह निशान कब लगेंगे इसके बारे में कोई समय सीमा नहीं बताई गई।  पालिका प्रशासन के विलंब से होने वाली दुर्घटनाओं व जनहानि की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी

Categorized in: