कांग्रेसी पार्षद की शिकायत के बाद भी नही हो रही जांच…

बैकुंठपुर। कांग्रेसी सत्ता में कांग्रेसी पार्षद ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। लगातार आवेदन व शिकायत करने के बावजूद घटिया निर्माण कार्य की जांच नही हो पा रही है। नगर पालिका शिवपुर चर्चा मे कांग्रेसी पार्षद के द्वारा घटिया निर्माण कार्यों के प्रति लगातार शिकायत करने के बावजूद कार्यवाही ना होना और ठेकेदार के पक्ष में  बिलिंग करना नगर पालिका की कार्यशैली पर सवालिया प्रश्नचिन्ह है। गौरतलब है कि नगर पालिका शिवपुर  चर्चा में कांग्रेस की सत्ता है। 15 वार्ड पार्षदों में से 10 वार्ड पार्षद कांग्रेस के हैं इसके अतिरिक्त कांग्रेस द्वारा मनोनीत पांच एल्डरमैन भी  हैं। वार्ड क्रमांक 14 के कांग्रेसी पार्षद कुमुद मिश्रा ने दिनांक 16 जनवरी 2023 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुर चर्चा को लिखित शिकायत पत्र में उल्लेख किया है।

कि वार्ड क्रमांक 14 मैं विवेक इंटरप्राइजेज बैकुंठपुर द्वारा आरसीसी नाली निर्माण और आरसीसी स्लैब निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बेहद घटिया गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में नाली के ऊपर लगे पुराने स्लैब को तोड़कर उसमें से निकले जंग लगे लोहे के टुकड़ों का उपयोग नए आरसीसी स्लैब की ढलाई  में किया जा रहा है। निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला रेता बालू कंक्रीट घटिया है। साथ  ही अनुपात से काफी कम मात्रा में सीमेंट डाला जा रहा है। इस वजह से स्लैब मजबूत नहीं होगा और जल्द टूट जाएगा। अतः तत्काल कार्य बंद कर जांच कर उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें। इसके अतिरिक्त जांच पूरी होने तक संबंधित ठेकेदार को किसी प्रकार का भुगतान न किया जावे। ठेकेदार द्वारा जानबूझकर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर शासन को क्षति पहुंचाई जा रही है। कांग्रेसी पार्षद कुमुद मिश्रा के इस  पत्र के प्रति पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।  जिसके पश्चात पार्षद ने 31 जनवरी 2023 को दूसरा पत्र भी दिया। पालिका प्रशासन शिवपुर चर्चा द्वारा पार्षद के दोनों पत्रों को दरकिनार करते हुए पार्षद को किसी प्रकार की जांच कार्यवाही की जानकारी नहीं दी गई। जिसके पश्चात पार्षद कुमुद मिश्रा ने 14 मार्च 2023 को तीसरा शिकायती पत्र कलेक्टर कोरिया व संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जांच उचित कार्यवाही की मांग की। उक्त पत्र में पार्षद ने उल्लेखित किया कि मेरे द्वारा लगातार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई  बल्कि इसके विपरीत मिलीभगत कर ठेकेदार के इस घटिया निर्माण कार्य की बिलिंग की जा रही है। मेरे लगातार आवेदन करने के बावजूद मुझे जांच संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। मेरे पत्रों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया जो की पूरी तरह निकाय की मनमानी है। मैं एक जन प्रतिनिधि हूं शासन की मंशा अनुरूप निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करना मेरा दायित्व है। पालिका प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करेगी तो विवश होकर मुझे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी समझ जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  वार्ड क्रमांक 14 में अप्रत्यक्ष रूप से एक पूर्व कांग्रेसी पार्षद के द्वारा उक्त कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। देखना यह है कि चुनावी वर्ष में भ्रष्टाचार के विरुद्ध पार्षद की जांच की मांग का पूरी होती है। या फिर चंद रुपयों के लालच में भ्रष्टाचार को और बढ़ावा दिया जाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य कांग्रेसी विधायक विधानसभा में भ्रष्टाचार की आवाज उठा रहे हैं। वही शिवपुर चर्चा के कांग्रेसी पार्षद अपने नगरपालिका में भी भ्रष्टाचार की आवाज उठा रहे हैं। यह दोनों ही प्रकरण अपने आप में काफी समानता है।

Categorized in: