लखनपुर (दिनेश बारी)- दुर्घटना लखनपुर के ग्राम लोसगा का है चाचा भतीजा बाइक में सवार होकर दुकान सामान लाने गए हुए थे दुकान से सामान लेकर घर वापस आते वक्त अनियंत्रित होकर गिरे सड़क के बीचो बीच गिरे चाचा के सर में गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई भतीजे की हालत गंभीर डॉक्टरों ने किया जिला अस्पताल रेफर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगा निवासी लगभग 30 वर्षीय हरिनारायण पिता राधे सिंह गोंड़ अपने 16 वर्षिय भतीजे पलक धारी पिता गुलाब सिंह के साथ 21 जून की देर शाम लगभग 7:30 बजे बाइक में सामान लेने हैं लोसगी पारा दुकान गए हुए थे सामान लेकर घर वापस आते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे जिससे बाइक चालक हरिनारायण पिता राधे सिंह गोड़ के सर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक के पीछे बैठे भतीजे पलकधारी पिता गुलाब सिंह को सर में गम्भीर चोटे आई है। अनियंत्रित होकर गिरने के बाद चाचा को सड़क पर छोड़ बाइक लेकर भतीजा पलक धारी पिता गुलाब सिंह अपने घर पहुंच घटना की सारी जानकारी परिजनों को देते हुए बेहोश होकर गिर पड़ा बाद इसके परिजनों ने पलक धारी को प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है सर में गंभीर चोट को देखते हुए डाक्टरों के द्वारा युवक को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। उक्त जानकारी गुलाब सिंह के द्वारा बताई गई है। घटना की जानकारी अब तक लखनपुर पुलिस अमला को नहीं दिया गया है।

Categorized in: