रायपुर- दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट को लेकर आ रही अफवाहों पर विराम लग गया है. सोमवार को CGBSE बोर्ड ने रिजल्ट डिक्लेयर होने की तारीख घोषित कर दी है. जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को सुबह 11 बजे जारी किया जायेगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन आलोक शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे. एक बार डिक्लेयर हो जाने के बाद रिजल्ट्स इन वेबसाइट्स पर देखे जा सकते हैं –

www.cgbse.nic.in और www.results.cg.nic.in.

यह बदलाव किए थे इस बार बोर्ड ने पिछले साल दिसंबर में छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बड़ा बदलाव करते हुए दसवीं और बारहवीं की आंसरशीट में पेज़ कम कर दिए थे. क्लास 10 के स्टूडेंट्स को 32 पेज़ की आंसरशीट देने का प्रावधान था जबकि क्लास 12 के स्टूडेंट्स को 42 पेज़ की बुकलेट दी गयी थी. यही नहीं बोर्ड ने साथ ही में यह निर्देश भी दिये थे कि स्टूडेंट्स को पेज़ के केवल एक साइड पर लिखना है. बोर्ड का कहना था कि इस कोशिश के द्वारा स्टूडेंट्स अपने आंसर्स की लेंथ पर लगाम लगा पाएंगे और यह भी सीखेंगे कि कैसे उन्हें कम शब्दों में प्रभावशाली तरीके से आंसर लिखना है।

CGBSE कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम कैसे चेक कर सकेंगे…

चरण 1: परिणाम चेक करने के लिए छत्तीसगढ़ CGBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2: होमपेज पर, रिजल्ट जारी होने का नोटिफिकेशन लिंक आएगा।
चरण 3: छात्र, 10वीं या 12वीं क्लास के लिंक पर क्लिक कर सकेंगे।
चरण 4: एक नया पेज खुलेगा।
चरण 5: यहां अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
चरण 6: अब परिणाम आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि, कोरोनावायरस के कारण इस वर्ष अन्य कक्षाओं के लिए, कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 8वीं, कक्षा 9वीं, और कक्षा 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा आयोजित किए अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया था।

Categorized in: