रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कुशफर में रविवार की सुबह 11 बजे के करीब गांव के ही पुराने बांध में नहाने गई दो मासूम सहेलियो कि नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से मौत हो गई घटना पर सनावल थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा बच्चियों के शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के सुबह 11 बजे के करीब ग्राम पंचायत उस कुशफर की उर्मिला पिता जय सिंह उम्र 12 वर्ष, अपनी सहेली रिंका का पिता दयाशंकर उम्र 13 वर्ष के साथ घर से करीब आधा किलोमटर दूरी पर स्थित
पुराने बांध में नहाने गई इसी दौरान नहाते नहाते दोनों सहेलियां गहराई में चली गई जिससे दोनों की मौत हो गई इस दौरान वहीं पर नहा रहे अन्य बच्चों के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद तत्काल परिजन एवं ग्रामवासी मौके पर पहुंचे एवं गांव की स्थानीय तेराक की मदद से 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका घटना की सूचना पर सनावल पुलिस मौके पर पहुंची जिसके द्वारा घटना पर मर्ग कायम कर रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की शाम को ही शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव में पसरा मातम…… कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली उर्मिला एवं रिंका के बाद में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही पूरे गांव में मातम पसर गया है।

शोक संतप्त परिवार को ढाँढस देने पहुंचे रामविचार नेताम…… राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को जब घटना की जानकारी मिली तो शोक संतप्त परिवार को ढाँढस पहुंचाने कुशफर पहुंचे। घटना पर श्री नेताम ने शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिला पंचायत के सभापति रामचरित्र सोनवानी भी उपस्थित रहे।

Categorized in: