राजेन्द्र ठाकुर( राजू ) बलरामपुर -बलरामपुर जिले की एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह जहां बलरामपुर जिले में प्रवेश के साथी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। जहां देर शाम सरगुजा सांसद बलरामपुर के सर्किट हाउस पहुंची जहां सर्किट हाउस पहुंचने के पश्चात स्वागत का सिलसिला जारी रहा जिसके बाद सांसद ने बलरामपुर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जिसमें भाजपा पदाधिकारियों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जहां जिलेभर से आए कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात सरगुजा सांसद से रखी।


युवक ने किया हिंदू धर्म में वापसी

जहां जिले के चांदो क्षेत्र से भी कुछ कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे जिसमें कुछ साल पूर्व युवक के द्वारा हिंदू धर्म छोड़कर दुसरा धर्म अपना लिया गया था। जिसे भी सरगुजा सांसद की उपस्थिति में हिंदू धर्म वापसी करा लिया गया। युवक ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी उसे लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया था। लगभग 6 सालों से धर्म परिवर्तन कर दुसरे धर्म को अपना रहे युवक ने सरगुजा सांसद के सामने फिर से हिंदू धर्म अपनाकर अपने घर में वापसी कर लिया है। जहां सरगुजा सांसद रेणुका सिंह एवं उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने हिंदू धर्म में वापस आ रहे युवक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया तो वही सरगुजा सांसद ने भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।

Categorized in: