राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर कलेक्टर ने नगर क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वर्तमान बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड की साफ़-सफाई, दुकानों की व्यवस्था और सुलभ शौचालय की सफाई के निर्देश दिए तथा शौचालय के आसपास पानी न रुके, यह सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने बस स्टैंड के दुकान संचालकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। पेयजल की अनुपलब्धता की जानकारी मिलने पर वाटर एटीएम को तत्काल ठीक कराने को कहा और नल से आयरन युक्त पानी निकलने के कारण उसे लाल स्याही से चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपयोगी पड़े यात्री प्रतीक्षालय की सफाई व व्यवस्थित रूप देकर उसका संचालन करने को कहा। इसके पश्चात उन्होंने नवीन बस स्टैंड भवन का भी अवलोकन किया तथा शीघ्र ही सभी तैयारियां पूर्ण कर संचालन प्रारंभ करने की बात कही। नया बस स्टैंड को देखकर नगरीय विकास की संभावनाओं के लिए कलेक्टर आशान्वित हुए और नगर विकास को भी जिले के लिए आवश्यक बताया।

Categorized in: