बलरामपुर- मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 5 में एक 8 वर्षीय बच्ची से अपने ही बुआ के द्वारा मारपीट एवं प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। चाइल्ड लाइन 1098 बलरामपुर की काउंसलर मरियम लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 वर्षीय बच्ची निवासी सोथरा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की है जो अपने बुआ और फूफा के साथ वार्ड क्रमांक 5 बलरामपुर राजेश सिंह के निवास पर किराए के मकान में रहते थे। 8 वर्षीय बच्ची के साथ इनकी बुआ के द्वारा प्रताड़ित करना घर के काम कराना एवं बेरहमी से मारपीट करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। यहां चाइल्डलाइन बलरामपुर एवं पुलिस टीम तो इस बात की सूचना फ़ोन के माध्यम से दी गई थी। सूचना पर चाइल्ड लाइन और बलरामपुर की टीम सूचना के आधार पर मौके पर पहुँची। जहां बच्ची के शरीर में गंभीर चोट और घाव के निशान पाए जाने के बाद चाइल्ड लाइन एवं बलरामपुर पुलिस की टीम ने बच्ची को अपने कब्जे में लिया वह चाइल्डलाइन के द्वारा इस बच्ची को सीडब्ल्यूसी पेश किया गया। बच्ची के शरीर में काफी चोट के निशान पाए गए हैं। बच्ची के शरीर पर गंभीर चोट को देखते हुए सीडब्ल्यूसी ने बच्ची को उनके बुआ फूफा को नही सौपते हुए उससे सखी सेंटर में रखने के लिए निर्देश दिया है। सीडब्ल्यूसी के निर्देशानुसार बच्ची को प्रथम मेडिकल जांच उपरांत उसे सखी सेंटर में रखा जा रहा है सखी सेंटर में बच्ची का देखरेख एवं उसका इलाज कराया जाएगा।

Categorized in: