राजेन्द्र ठाकुर/ बलरामपुर 

बलरामपुर के चौकी गणेशमोड़ थाना बलरामपुर अंतर्गत एक मां और पुत्र के द्वारा धोखाधड़ी कर 1 लाख 66 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए गणेशमोड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रार्थिया 35 वर्षीय राजकुमारी निवासी राधाकृष्णनगर ने चौकी गणेशमोड़ में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। थी कि अनुसार, लक्ष्मी विश्वास व उसका पुत्र अजय विश्वास ने लोन दिलाने के नाम पर उसका व साक्षी देसनी देवी का आधार कार्ड, वोटर आईडी और बैंक पासबुक लेकर सेटिंग फाइनेंस, बेल स्टार फाइनेंस और इसाफ बैंक बलरामपुर से कुल 1,15,000 रुपये के ऋण स्वीकृत करवाए।
प्रार्थिया को मात्र 20,000 रुपये व साक्षी को 3,000 रुपये थमाकर शेष राशि लगभग 1,66,000 रुपये स्वयं डकार लिए जांच में आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी करना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने धारा 420, 34 अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया
विवेचना के दौरान आरोपित लक्ष्मी विश्वास (48 वर्ष) एवं अजय विश्वास (26 वर्ष), दोनों निवासी राधाकृष्णनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है

Categorized in: