राजेन्द्र ठाकुर/ बलरामपुर 

रायपुर छत्तीसगढ़ सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समाज की ओर से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा केशशिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सुश्री मोना सेन की पुनः नियुक्ति पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
डॉ. सिंह से आग्रह किया कि समाज पर ऐसा ही स्नेह और आशीर्वाद भविष्य में भी बना रहे। साथ ही, यह भी अनुरोध किया गया कि भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे योग्य, शिक्षित एवं समर्पित नाई सेन समाज के अन्य सदस्यों को भी संगठन में उचित पद और जिम्मेदारी दी जाए, जिससे समाज का गौरव बढ़े और पार्टी को भी प्रदेश में और अधिक मजबूती मिले।
इस भेंट में रायपुर जिला नाई सेन समाज के अध्यक्ष डॉ. श्री मनोज ठाकुर, हेयर गुरु राज श्रीवास, समाज के वरिष्ठ संरक्षक नारायण सेन, प्रांत पदाधिकारी सुशील कौशिक, रवि श्रीवास, मोहर सेन एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्री अनिल सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Categorized in: