राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर –बलरामपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार आज बलरामपुर जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बलरामपुर कलेक्टर ने अपनी अनुभव को साझा किया और पत्रकारों से उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बारे में आप सब अच्छे से जानते हैं इसलिए हम आप सभी से अपेक्षा करते हैं कि क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर हमें अवगत अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि जिले में मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य शिक्षा होती है उसको मुहैया कराना मेरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कोई छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा ,बाड़ी, गोधन न्याय योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना है। वही पत्रकारों ने भी जिले में विकास कार्यों को लेकर अपनी अपनी बातों को रखा। पत्रकारों ने कलेक्टर को बताया कि बलरामपुर जिले में कई ऐसे भवन अधूरे, स्टेडियम अधूरे बन कर खड़े हैं जो अब खराब होने की कगार पर है जिस पर बलरामपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है आप के माध्यम से इस बात की जानकारी लगी है जल्दी इसकी जानकारी निकालता हूं इसको मूर्त रूप देने का कार्य करूंगा।

Categorized in: