राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर जिला मुख्यालय के सप्ताहिक बाजार के समीप आज बलरामपुर जिले के छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी सहायिका कल्याण संघ के द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम बलरामपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष गायत्री बाउल ने बताया की छत्तीसगढ़ जुझारूआंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ लगातार अपनी मांगों को सरकार समक्ष रखता आ रहा है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में हमने 50 दिन का आंदोलन भी किया है। हम सब अपनी त्योहारों को भी भूल कर त्यौहार के दिनों में भी उनका ध्यान आकर्षण के लिए कर रहे है। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी सहायिका संघ संघर्ष करने के बाद भी अभी तक हमारी मांगों पर किसी प्रकार की विचार-विमर्श नहीं की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के द्वारा कोविड-19 में भी अपने परिवार की चिंता न करते हुए पूरी निष्ठा के साथ हम आंगनबाड़ी की बहनों ने कार्य किया है। जन घोषणापत्र में आंगनबाड़ी की बहनों से लिखित में कलेक्टर दर देने का वादा किया गया था ।लेकिन अभी तक हमारी मांग पूरी नहीं की गई है। वहीं अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका में आक्रोश है आज हमारे सामने ही सभी विभागों के वादे व मांग पूरे हो रहे हैं लेकिन हमारी मांग पर किसी भी प्रकार की विचार-विमर्श नहीं किया जा रहा है। यह हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्य जनक बात है।

जिलाध्यक्ष ने रखी अपने छह सूत्रीय मांग
अध्यक्ष ने कहा कि 6 बिंदु में हमारी मांगे हैं शासकीय कर्मचारी घोषित करने एवं घोषणा पत्र में लिखा गया कलेक्टर दर सीनियरिटी के आधार पर तत्काल दिया जाए हड़ताल और बर्खास्त अवधी का मानदेय तत्काल दिए जाए और भर्ती तत्काल निकाली जाए पदोन्नति दिया जाए आयु सीमा में छूट दी जाए सेवा समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं को 50 हजार सहायिकाओं को दिया जाए मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र किया जाए पोषण ट्रैकर कार्य हेतु सभी जिलों में नया मोबाइल के साथ मोबाइल भत्ता भी दिया जाए उन्होंने बताया की इन मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में हम सभी जुझारू आंगनबाड़ी सहायिका कल्याण संघ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

Categorized in: