रायपुर । रायपुर की उरला थाना पुलिस ने आदतन बदमाश मोह. जुबेर को धारदार चाक़ू के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल काफी दिनों से छुट-पुट शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बदमाश मोह.जुबेर आस-पास के क्षेत्र में छीना झपटी, व लूटपाट कर रहा है। उरला पुलिस को बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी। 24 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिली कि बदमाश मोह. जुबेर, छपरा ढाबा मेटलपार्क रोड में चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल उरला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से एक बटनदार चाकु बरामद किया गया है। थाना उरला में अपराध क्र. 173/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी पुराना बदमाश है। जो पूर्व में भी कई घटना को अंजाम दे चुका है।

गिरफ्तार आरोपी
मोह.जुबेर पिता मोह.असफाक उम्र 20 साल साकिन गाजीनगर मोह.रियाज पार्षद के घर के पास बीरगांव थाना उरला रायपुर।

Categorized in: