जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा वर्तमान में अपनी सभी कारों पर छूट दे रही है, जिसमें अमेज, सिटी और सिटी e:HEV शामिल है। कंपनी होंडा अमेज पर 21,000 रुपये की कैश छूट दे रही है। वहीं, 10,000 रुपये का एक्सेसरीज रिप्लेसमेंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा 12,296 रुपये का कस्टूमर लोयलिटी बोनस। 5,000 से 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।

होंडा सिटी की बात करें तो इस पर कंपनी ₹73,000 का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो इस कार पर ₹10,000 का कैश डिस्काउंट और इसके अलावा ₹10,946 का एक्सेसरीज रिप्लेसमेंट मिलता है। इसके अलावा कस्टमर लॉयल्टी के लिए ₹5000 व ₹30000 एक्सचेंज बोनस का मिलता है। साथ ही इसके साथ कॉरपोरेट डिस्काउंट ₹8000 का और स्पेशल कॉरपोरेट डिस्काउंट ₹20000 का मिलता है।

सिटी e:HEV मॉडल पर 40,000 रुपये की नकद

होंडा सिटी के सिटी e:HEV मॉडल 40,000 रुपये की नकद छूट मिलती है, जो केवल V वैरिएंट तक सीमित है। सिटी e:HEV के टॉप-स्पेक ZX वैरिएंट पर कोई छूट नहीं है।

होंडा कार्स इंडिया सितंबर 2023 के पहले सप्ताह में अपनी नई एलिवेट C-सेगमेंट एसयूवी के कीमतों की घोषणा करेगी। होंडा एलिवेट हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन और एमजी एस्टर को टक्कर देगी।

Categorized in: