रायगढ़ । फूड कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर एक व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी हो गई। व्यापारी ने चक्रधरनगर थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

पीड़ित ने बताया कि मुकुट नगर, चक्रधरनगर में इनकी बेकरी की दुकान है। इसने नेट पर वाओ मामोज नामक फूड कंपनी की फ्रेन्चायजी रायगढ़ में खोलने के लिए दिसंबर 2022 को कंपनी की वेबसाइट पर दिये गये नंबर पर संपर्क किया, जिसमें बताया गया कि रजिस्ट्रेशन फीस जीएसटी सहित 41,300/ रुपए होती है। साथ ही एनओसी के लिए 1 लाख 85 हजार रुपए जमा करने के बाद एग्रीमेंट फीस 1 लाख 75 हजार तथा सिक्यूरिटी मनी 3 लाख 25 हजार रुपए लाइसेंस फीस 73,700 रुपए कुल 8 लाख रुपए जमा करना होगा। कंपनी की ओर से 7 दिसंबर 2022 को ईमेल पर एक मेल प्राप्त हुआ।

तब पुन: कंपनी के उसी मोबाइल नंबर पर बात करने के बाद ईमेल पर प्राप्त स्क्रेनर में ऑनलाइन 41,300 /- रुपए फोन पे के माध्यम से जमा किया। रुपए जमा करने के बाद कॉल कर बताया गया कि रजिस्ट्रेशन हो गया है। जमा राशि की रसीद ईमेल पर भेजा गया है। उसके बाद एनओसी फीस 1 लाख 85 हजार रुपए की मांग पर फोन पे से 14 दिसंबर 2022 को रुपए जमा किया गया। इस प्रकार कुल 2 लाख 26,300 रुपए उनके खातों में जमा किया। राशि जमा करने के बाद एग्रीमेंट की राशि जमा करने के लिए बार-बार कॉल किया जा रहा था, पर दुकान फाइनल नहीं होने से राशि जमा नहीं किया।

तभी वेबसाइट में जो मोबाइल नंबर दर्ज था, बदल कर नया नंबर दिखा रहा था। तब शंका होने पर कंपनी के आउटलेट के नंबर पर संपर्क करने पर वहां के स्टाफ ने बताया कि उक्त कंपनी स्वयं संचालन करती है और फ्रेंचायजी नहीं देती है। ऐसी स्थित में स्पष्ट हो गया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऑनलाइन 2.26 रुपए की ठगी की गई है। थाना चक्रधरनगर में पीड़ित के आवेदन पर मामोज नामक फ्रूड कंपनी फ्रेन्चाईजी के खाता धारक के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Categorized in: