अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी । बलरामपुर जिला के कुसमी थाना अंर्तगत कुसमी के हृदय स्थल शिव चौक के पास किराये में संचालित गुप्ता स्टूडियो के उपर तल में बेल स्टार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर एक व्यक्ति ने कार्यरत एक युवती को सर व कान के कई हिस्से कई बार हथौड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया. युवती को बेहोशी की हालत में कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी कुसमी पुलिस को होते ही वे विवेचना में जुट गई हैं तथा आरोपी युवक की खोज बिन सहित मामले में जांच पड़ताल जारी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को दिन के करीब 12:30 बजे दिन में कुसमी के हृदय स्थल शिव चौक के पास स्थित गुप्ता स्टूडियो के उपर तल में बेल स्टार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में कार्यरत कुसमी से लगे ग्राम कंजिया की 28 वर्षीय युवती सरिता एक्का पिता स्वर्गीय संतोष एक्का को सर व कान के हिस्से में कई बार एक युवक ने हथौड़े मारकर उक्त युवती को बुरी तरह घायल कर दिया. इस घटना से युवती खून से लतपत होकर बेहोश हो गई ।
बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया । कुछ देर बाद वहा पर कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र यादव के आने पर पता चला की सरिता कार्यालय के पास बेहोश पड़ी है। जिसकी सूचना अगल-बगल वालो को तत्काल देते हुए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया. युवती को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। 

पीड़ित सरिता के परिवार वाले अस्पताल में पहुंचने पर उनके द्वारा बताए जाने के आधार पर मनोज नाम का लड़का जो झारखंड का रहने वाला है. वर्तमान में रामानुजगंज के पास रहता है. दिनांक 8 अगस्त को कंजिया घर में आया था. कल कंजिया से अपने घर चला गया. परिवार वालों ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया जाना बताया है। सरिता गंभीर अवस्था में बेहोश रहने के कारण समाचार लिखे जाने तक हुए घटना के बारे में किसी भी जानकारी को बता पाने में असमर्थ थी।
इस घटना से कुसमी नगर में भय की स्थिति निर्मित हो गई है. यह घटना कुसमी नगर में प्रथम बार घटित हुआ है. कुसमी के हृदय स्थल में दिन-दहाड़े हथौड़े से वार की घटना से लोग घबराए हुए हैं. वहीं कुसमी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी की तलाश तेजी से शुरू कर दी हैं. तथा घटनास्थल पहुंचकर उक्त कार्यालय में लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुट गई हैं. व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही हैं।थाना प्रभारी रमेश मरकाम व तहसीलदार उमा सिंह पैकरा ने भी इस घटना को सुनकर कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मामले की जानकारी लीं।

Categorized in: