मुआवजा राशि का घर पहुंचकर सौंपा चेक

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में गत रविवार को हुए औद्योगिक हादसे को संज्ञान लेते हुए घटना की जांच और मुआवजा दिलाने के आदेश दिए थे। इसके परिपालन में तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन की टीम द्वारा गुरुवार को मृतकों के स्वजनों से मुलाकात कर मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की दो टीम मृतकों के गृहग्राम पहुंचकर उनके स्वजनों से मुलाकात की है और उन्हें मुआवजा राशि का चेक सौंपने की कार्रवाई की है।

हादसे में मृत करणवीर मांझी के पिता कारू मांझी को ग्राम के सरपंच एवं थाना प्रभारी फतेहपुर, जिला गया (बिहार) की उपस्थिति में 15 लाख रुपये का चेक प्रदाय किया गया। दूसरी टीम के द्वारा मृतक प्रिंस राजपूत के पिता धनराज सिंह राजपूत निवासी बिछिया, जिला मंडला को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह अन्य दो मृतकों के स्वजनों से भी जल्द मिलकर मुआवजा राशि सौंपी जाएगी। बता दें कि प्लांट में हुए हादसे की खबरों के बाद अंतिम संस्कार के लिए थमाए गए 15-15 हजार रुपये और रास्ता खर्च के लिए दो-दो हजार रुपये थमाने की खानापूर्ति की थी।

Categorized in: