0 कालेज प्रबंधन को पत्र देकर मामले को दिया नया मोड़

0 कालेज में एनएसयूआई के दो गुटों में झंडा फाड़ने के विवाद का मामला

सूरजपुर। रेवती रमण महाविद्यालय में एनएसयूआई के दो गुटों में झंडा फाड़ने के विवाद मामले में आरोपी युवक के समर्थन में कुछ छात्राएं सामने आईं है और कॉलेज प्रबंधन को पत्र देकर मामले को एक नया मोड़ दिया है। महाविद्यालय की छात्राओ ने प्राचार्य को ज्ञापन सौपकर एनएसयूआई के उत्पात मचाने वाले व महाविद्यालय में पार्टी विशेष का झंडा लगाकर राजनीति करने वाले छात्रों पर कार्यवाही की मांग की है। छात्राओ ने कहा है कि महाविद्यालय के नियमित छात्र-छात्राएं है ,हम अपने घर से महाविद्यालय पढाई करने आते है ,लेकिन कुछ राजनीतिक संगठन से जुड़े छात्रों ने महाविद्यालय में घुसकर पार्टी की राजनीति करने का प्रयास लगातार कर रहे है ,आये दिन एनएसयूआई के लोग महाविद्यालय में आकर हमारी पढाई में व्यवधान उत्पन करते है।  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन शासन के तरफ से हमारे महाविद्यालय में किया गया था,जिसमे किसी भी राजनीतिक पार्टियों का हस्तक्षेप नही होना था,यह कार्यक्रम पूर्णतः महाविद्यालय व एनएसएस का था, किंतु राजनीतिक संगठन के लोग उस कार्यक्रम में पहुंचकर वहां अपनी पार्टी का झंडा व बैनर लगा दिए, ,महाविद्यालय प्रबंधन के मना करने के बावजूद एनएसयूआई के छात्र नही माने,तभी वहां दूसरे संगठन के छात्र इसका विरोध करने लगे ,तब विवाद को बढ़ता देख हमने हमारी सहायता करने वाले छात्र नेता रूपेश कर को इसकी जानकारी दी और बोला कि झंडा हटा दीजिये नही तो विवाद होगा,इसलिए रूपेश कर ने पहले तो  एनएसयूआई के छात्रों को हटाने बोला किंतु वो फिर भी नही माने तो रूपेश कर ने उस पार्टी के झंडे को हटा दिया। जिसके कारण एनएसयूआई के छात्र शिवम साहू,जीशान अहमद,नरेंद्र सोनवानी,व सत्यम साहू ने महाविद्यालय परिसर में ही अश्लील गालीगलौज व रूपेश कर के साथ हाथापाई करने की कोशिश की जिसके कारण व विवाद और बढ़ गया । महाविद्यालय के छात्राओ ने प्राचार्य को आवेदन सौपकर महाविद्यालय के शासकीय कार्यक्रम में राजनीतिकरण करने व महाविद्यालय में व्ययधान उतपन्न करने का प्रयास करने के लिए छात्र शिवम साहू,जीशान अहमद,नरेंद्र सोनवानी,व सत्यम साहू के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की और बताया की  छात्र नेता रूपेश कर के खिलाफ झूठी कहानी बनाकर एड्मिसन के नाम पर छात्रों का पैसा खाने की जो शिकायत की जा रही है वो झूठ व निराधार है उनकी छवि खराब करने का जो प्रयाश किया जा रहा है वो निराधार है। छात्राओ ने बताया कि महाविद्यालय के कार्यक्रम में राजनीति करने व रक्तदान शिविर में व्ययधान उत्पन्न करने के लिए छात्रों पर कार्यवाही होनी चाहिए थी लेकिन थाना सूरजपुर के द्वारा सिर्फ एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए सिर्फ रूपेश कर पर जुर्म दर्ज कर दिया गया है जो निंदनीय है।

जिन छात्रों ने समर्थन किया है उनके नाम आस्था सोनी   विकास साहू प्रिया पटेल प्रिया तिवारी रेखा साहू अनीता सिंह लोकेश शिवादित्य अभिनव खुशबू आदित्य आदि बताए गए है।

Categorized in: