रामानुजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में ग्राम कमलपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जयसवाल, जनपद उपाध्यक्ष बलरामपुर भानु प्रकाश दीक्षित, कृष्णा गुप्ता, दीनानाथ यादव, शैलेश गुप्ता की उपस्थिति में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 के 12 फुटबॉल टीमों को फुटबॉल किट एवं बुजुर्ग महिला-पुरूषों को धोती एवं साड़ी देकर सम्मानित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस प्रकार से 24 घंटे देश के सेवा की जा रही है, उन्हीं से प्रेरणा लेकर उनके जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा राजेश यादव युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे तब से वे इस प्रकार से रचनात्मक कार्यक्रम कराते रहे हैं। जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने कहा कि हम सब को देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी मिले, जो देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान को बढ़ा रहे हैं, इसका हमें गर्व है। उन्होंने कहा क्षेत्र में फुटबॉल खिलाडिय़ों की कमी नहीं है, जो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं उनके हौसला को बढ़ाने के लिए अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के 12 टीमों को फुटबॉल किट प्रदान किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता दीनानाथ यादव, कृष्णा गुप्ता, शैलेश गुप्ता, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अजय यादव, सुदीप विश्वास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
पत्रकारों भी हुए सम्मानित
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को शाल-श्रीफल देकर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने सम्मानित किया।
पैर धोकर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला-पुरुष पहुंचे, जिन्हें पैर धोकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती वितरित किया गया।

Categorized in: