शासन की समस्त योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने अधिकारियों को दिया निर्देश

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की संवेदनशील अध्यक्ष प्रभा पटेल ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 और 3 में नगर पालिका के अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ पहुंचकर शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सड़क, नाली निर्माण व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने शासन की समस्त योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया । नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देशानुसार शासन की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, रोड, नाली एवं विभिन्न विकास कार्यों का वार्ड क्रमांक 1 एवं 3 में संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षदों के साथ स्थल निरीक्षण किया और हितग्राहियों से यह जाना कि शासन की योजना का उनको लाभ कैसा मिल रहा है । हितग्राहियों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है । हितग्राहियों द्वारा मुख्यमंत्री का एवं शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । शासन की समस्त योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचे इस संबंध में प्रभा पटेल नगर पालिका अध्यक्ष ने हितग्राहियों से चर्चा की और छूटे हुए पात्र हितग्राही एवं कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द लाभ दिलाने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया ! इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि उनके द्वारा लगातार शहर विकास के कार्य कराए जा रहे हैं । शहर कैसे स्वच्छ सुंदर एवं विकसित हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । शहर को विकसित करना उनकी प्राथमिकता में है यही कारण है कि वे स्वयं निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की स्थिति का निरीक्षण कर जायजा ले रही हैं तथा गुणवत्तापरक कार्य करने हेतु नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित कर रही हैं । उन्होंने बताया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले उनकी प्राथमिकता में है ।

Categorized in: