रायपुर.20 अक्टूबर – स्वास्थ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास और वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए अच्छे से अच्छी व्यवस्था में लगे हुऐ है, खास कर ग्रामीण इलाकों के लिए 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक घर-घर जा कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,स्वास्थ कर्मियों ने कोरोना की जानकारी ली और ईलाज के सम्बन्ध के जानकारी दी।मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान, जिला अस्पतालों में डायलिसिस एवं कीमोथेरेपी की सुविधा, जीएसटी संकलन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रायपुर जैसे शहरों में भले ही कोरोना के मरीज और संक्रमण कम दिखाई दे रहा है लेकिन अब यह छोटे शहरों और गांवों में फैलते जा रहा है जो की बहुत चिंता का विषय क्योंकि छत्तीसगढ़ की 75% आबादी गांव में निवासरत है और छत्तीसगढ़ के रीढ़ की हड्डी हमारे ग्राम ही हैं। ठंड में संक्रमण के फैलने की बात पर कहा कि ऐसा कोई ठोस प्रमाण तो नहीं है कि ठंड होने पर कोरोना संक्रमण बढ़ जाएगा, क्योंकि भारत में जब संक्रमण फैला तब यहां गर्मी का मौसम था और उसकी रफ्तार पूरी गर्मी में दिखाई दी यह जरूर है कि हमारे पास अभी इसकी कोई दवाई नहीं और इसका इलाज हम अपनी पुरानी दवाइयों से ही कर रहे हैं और भविष्य में 6 महीने से 2 से ढाई साल भी लग सकते है वैक्सिन आने में।
उन्होंने हमर लैब के बारे में बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में पहुँचाने की कोशिस की जा रही है जो की पूरी तरह निःशुल्क होगी,जिसमे 120 प्रकार के ब्लड टेस्ट होंगे।
उन्होंने मध्यप्रदेश उपचुनाव के बारे में कहा कि वहाँ भी कांटे की टक्कर होगी , ऊंट किस करवट बैठेगा ये समय ही बतायेगा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Categorized in: