0 भाजयुमो की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

सूरजपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की ऊर्जा और शक्ति हैं। आने वाले विधान सभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को विशेष कर युवा मोर्चा के सदस्यों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उक्त बाते यहां जिला मुख्यालय के  अग्रोहा भवन में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष  चिंटू राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में आयोजित युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कृपाल साहू, महामंत्री राजेश महलवाला व मुरली सोनी, अनुप सिन्हा, प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, कलेश्वर साहू, अजय अग्रवाल उपस्थित थे। इस दौरान संगठन के विस्तार के साथ साथ आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले के प्रभारी भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है और इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदो तक पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में सरकार बनाने में भाजयुमो को बड़ी भूमिका निभानी है। इसके लिए अभी से सभी अभी से ही तैयारी प्रारंभ दे और सब मिलकर जनता के बीच जाकर लोगों उनकी समस्याओं को सुनकर उसे हल करे। किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो पार्टी के वरिष्ठ, जनप्रतिनिधियों संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओ को कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी कार्यक्रम में नही शामिल होते है उनका सूची तैयार कर प्रदेश में भेजना सुनिश्चित करे।इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो के महामंत्री सावन गोयल दुर्गा गुप्ता  उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह सूरत सेठी, यशवंत सिंह, राजीव वंशल राजेश साहू, विराट प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष नीलेश जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष सुमित साहू, मंत्री संत लाल प्रजापति, अभय तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी विवेक अग्रवाल मोंटी, संस्कार अग्रवाल, पुनीत पाठक  नीरज गुर्जर अमन सिंह, राजू जायसवाल, राजेश यादव विजेंद्र कश्यप सुरेश सोनी पवन बर्मन अविनाश सिंह अनूप जायसवाल व जिला कार्यसमिति की बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: