अंबिकापुर. डिप्टी कमिश्नर का वाहन चालक पार्ट टाई जॉब पाने के चक्कर में ४१ हजार ५०० रुपए गवां दिया। ३० जुलाई को रिलायसं कंपनी में पार्ट टाई जॉब के लिए फोन आया था। इसे झांसे में लेकर अज्ञात व्यक्ति ने रुपए अपने खाते में ऑनलाइन डलवा लिया। चालक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आसन सिंह शांडिल्य शहर के डीसी रोड का निवासी है और डिप्टी कमिश्नर का वाहन चालक है। ३० जुलाई को अज्ञात व्यक्ति रिलायंस कंपनी का अधिकारी बताकर फोन किया और कहा कि पार्ट टाइम जॉब डॉटा इंट्री ऑपरेटर के लिए पोस्ट खाली है। इसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। आसन सिंह अधिक रुपए कमाने के चक्कर में उसके झांसे में आ गया। अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि इसके लिए आपको कंपनी के नियम के तहत रजिस्ट्रेशन सहित अन्य शुल्क जमा करना पड़ेगा। पहली बार १२ हजार रुपए अपने खाते में डलवाा। इसके बाद तरह-तरह का झांसा देकर रुपए डलवाता रहा। तीन से चार बार में कुल ४१ हजार ४५० रुपए अज्ञात व्यक्ति के खाते में ऑनलाइन डालने के बाद इसे होश ठिकाना आया। ठगी का शिकार होने पर आसन सिंह ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: