0अंबिकापुर-बनारस मार्ग घंटो जाम कर किया प्रदर्शन

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर ईलाके के रेत खदानों मे चल रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ भाजपा ने आज स्टेट हाइवे में चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर प्रतापपुर के भैंसामुड़ा चौक पर पांच घंटे से अधिक समय तक चले चक्काजाम में सैकडों वाहन जाम में फंसे रहे।जिले के विभिन्न नदियों पर शासन द्वारा आबंटित रेत खदानों में चल रहे अवैध उत्खनन की शिकायत के बाद जांच दल ने रेत खदानों का दौरा किया था जिसके बाद भाजपा के आह्वान पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व मे भैंसामुड़ा चौक पर अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।जहां बडी संख्या मे जिले भर से जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार व  जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि नदियों मे चल रहे अवैध रेत उत्खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है नदियां हमारी जीवनदायिनी हैं इनके बचाव के लिए महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखा गया है।यदि समय रहते इस ओर ध्यान नही दिया गया तो प्रदेश की जनता को पानी तक नसीब नही होग।जिस गति से रेत खदानों का अवैध उत्खनन हो रहा है वो दिन भी दूर नही जब उत्तर प्रदेश के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के लोगों को रेत खरीदना पड़ेगा।अवैध करोबार में मुख्यमंत्री के करीबी लोगों की हिस्सेदारी है यही कारण है कि शिकायत तीन दिन बीत जाने के बावजूद पोकलेन मशीन जब्त नही कर रहे।सभा को अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, लवकेश पैकरा , लाल संतोष सिंह, राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अक्षय तिवारी ने किया।

0 आबंटित खदानों के सीमांकन के बाद ही हो रेत का उत्खनन…

आंदोलनरत पदाधिकारियों ने मांग रखी की कि बगैर सीमांकन ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक रेत उत्खनन किया जा रहा है जिस पर जिलाखनिज अधिकारी ने एसडीएम से चर्चा कर सभी रेत खदानों के सीमांकन पश्चात उत्खनन प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।चक्काजाम में प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, जरही मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, ओड़गी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गोयल, भाजपा  जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, शशी सिंह, दशरथ सिंह, रामाशीष राय, रामधन राजवाड़े, मुकेश मांझी, प्रवीण दुबे , मुन्ना सिंह,जरही मंडल उपाध्यक्ष शरदचंद,महामंत्री अवधेश पांडे, द्विवेदी,हेशाम खान,जुल्फिकार कादरी,प्रह्लाद गुप्ता,रिंकू गुप्ता, समय लाल मिश्रा, रामधन राजवाड़े, विक्रम नामदेव, विकास तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह, एडवोकेट सुनील गुप्ता,सत्यनारायण सिंह, महेश्वर सिंह,सोहरसाय पैकरा, मनीष मिश्रा एवं भाजपा भाजयुमो व महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ विशाल जनसमूह एकत्रित था।

Categorized in: