मनेंद्रगढ़ ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 के भाजपा पार्षद अजीमुद्दीन अंसारी गुड्डा ने अपने बयान में कहा कि प्रशासन ने अभी ये नियम बनाये है कि दूसरे राज्यो से कोई व्यक्ति आयेगा तो उसको कोरेन्टीन सेंटर में रहना पड़ेगा चाहे ओ व्यक्ति का कोरोना टेस्ट में निगेटिव ही हो,जबकि जो यहां का व्यक्ति कोरोना टेस्ट में अगर पॉजिटिव भी आयेगा तो उसको टेस्ट रूम से ही छोड़ दिया जाता है घर जाकर होम कोरेन्टीन रहने के लिए, बहुत से पॉजिटिव बाजार घूमते हुए लापरवाही करते हुए घर आते है ,बहुत से पॉजिटिव के परिवार में अलग से रूम, लैट्रिन बाथरूम भी नही होता है पॉजिटिव व्यक्ति परिवार के साथ ही सब इस्तेमाल करता है जिससे परिवार के निगेटिव लोग भी पॉजिटिव होते होंगे, होना ये चाहिए कि पॉजिटिव को टेस्ट रूम से ही कोरेन्टीन सेंटर में रखना चाहिये ,जिससे कोरोना फैले न और कोरोना को खत्म किया जा सके,और जो भी दूसरे राज्यो से आरहे है,उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव है तो उनको होम कोरेन्टीन में रखा जाये, य्या कोरेन्टीन सेंटर में भी रखिये,पर पॉजिटिव लोगो को टेस्ट रूम से कोरोना फैलाने के लिए तो छोड़ मत दीजिये अगर सही में कोरोना को खत्म करना है तो, कोरोना भयानक होता जा रहा है हमसब लोग अपने परिवार दोस्तो को खोते जारहे है,इसलिये अब हम जागरूक हो और घर मे ही रहे,बहुत जरूरी होने में घर से निकले तो डब्ल मास्क़ और शारीरिक दूरी का बहुत ही ध्यान रखे,,,,विषेस ध्यान देने की बात ,,, जो भी लोग हॉस्पिटल जाते है कोरोना टेस्ट करवाने को कड़ाई से ध्यान रखे वहां पर रेलिंग और दीवाल किसी चीज को भी छुए नही और शारीरिक दूरी बना कर रखे,क्योंकि बहुत से पॉजिटिव व्यक्ति जब उनकी तबियत खराब होती टेस्ट करवाने हॉस्पिटल जाते है तो रेलिंग को पकड़ के ही ऊपर जाते आते है जिससे निगेटिव लोगो मे फैलने का बहुत बड़ा कारण है !

Categorized in: