चंडीगढ़। पैरोल से जेल पहुंचे एक अपराधी जब शिनाख्त की गई, उसके पास से ड्रग्स बरामद की गई। माडल जेल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह की शिकायत पर अपराधी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट-20,21 के तहत केस दर्ज किया गया है।

17 फरवरी को पैरोल पर किया गया था रिहा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मलोया के स्माल फ्लैट्स के रहने वाले आरोपित विक्रम उर्फ दुबई को बीते 17 फरवरी को पैरोल पर रिहा किया गया था। उसे 18 मार्च को जेल में दोबारा पेश होने के लिए कहा गया था। आरोपित विक्रम उर्फ दुबई 18 मार्च की शाम छह बजे करीब माडल जेल पैरोल का समय खत्म होने पर पेश होने के लिए पहुंचा।

सोल खाेलने पर निकली 6.1 ग्राम हेरोइन

इस समय आरोपित की जब तलाशी ली जा रही थी, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित ने अपने जूते के सोल में ड्रग्स छीपाई है, जब आरोपित के जूते की सोल खाेली गई तो उसमें से पुलिस को 6.1 ग्राम हेरोइन और 37.4 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

एडिश्नल सुपरिंटेंडेंट माडल जेल की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ सेक्टर-49 थाना पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें आरोपित पर सेक्टर-36 थाना पुलिस में 28 जनवरी 2019 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, इस मामले में आरोपित को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

Categorized in: