मनेन्द़गढ़!  छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शुक्रवार को आकस्मिक निधन होने पर नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद गण एवं कर्मचारी अधिकारियों ने एक शोक सभा आयोजित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है !  उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की अचानक तबीयत खराब हो जाने से  उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था  ! शुक्रवार को   पूर्व सीएम अजीत जोगी ने अंतिम सांस ली है उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई राज्य सरकार द्वारा तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है वही मनेंद्रगढ़ नगर पालिका द्वारा नगरपालिका के सभाकक्ष में एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई !  शोक सभा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री  अजीत जोगी एक आईएएस अधिकारी से राजनेता बने और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित विभिन्न पदों में रहकर छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री बने उनके निधन से छत्तीसगढ़ को एक बहुत बड़ी क्षति हुई है  जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है !  नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि पूर्व सीएम अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के लिए एक विकास पुरुष की तरह थे जिन के निधन से छत्तीसगढ़ को भारी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति किया जाना संभव नहीं है !  शोक सभा में नगरपालिका  अध्यक्ष प्रभा पटेल,   नगरपालिका उपाध्यक्ष मुरारी तिवारी,   मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, पार्षद नागेंद्र जायसवाल,   अजीमुद्दीन अंसारी,   दयाशंकर यादव,   आदित्य राज डेविड,   गौरी केरकेट्टा,  सुनैना विश्वकर्मा,   रूबी पासी,   अभय तेज बड़ा,   पूर्व पार्षद शिव यादव,  जमील शाह समेत  नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित रहे!

Categorized in: