पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के बीच केक काटकर किया गया फल वितरण

मनेंन्द्रगढ़ (एमसीबी) । नवीन एमसीबी जिला के गठन को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम एवं सेवा भाव के साथ ब्लाइंड स्कूल में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के बीच केक काटकर फल वितरण किया तथा जन्मदिन की खुशियां साझा की । कांग्रेस जनों ने कहा कि समाजसेवा, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पित डॉ. विनय जायसवाल ने अपने विधायकी कार्यकाल में एमसीबी जिला के गठन सहित कई उल्लेखनीय कार्य किया है। पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल का कांग्रेस में एक बड़ा नाम है उनके समर्थक पूरे एमसीबी जिले में है। यही कारण है कि उनके समर्थक कांग्रेस जनों के द्वारा भव्य रूप से केक काटकर व फल वितरण कर पूरे उत्साह के उनका जन्मदिन मनाया गया। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल के समर्थकों का मानना है कि पिछले चुनाव में एक साजिश के तहत उनकी टिकट काट दी गई थी। अगर उन्हें टिकट मिलती तो शायद चुनाव परिणाम कुछ और होता। लेकिन आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव में अगर पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल को टिकट मिलती है तो निश्चित रूप से वे जीतने की स्थिति में रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद एवं नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति, पूर्व एल्डरमैन अनिल वर्मा, कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश शर्मा, राजेश सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन, पार्षद स्वप्निल सिन्हा, मुकेश अग्रवाल, किरन कुजूर, रवि जैन, शिवम सिंह, अबरार अहमद, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गितिका चंदेल, जहीर खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन व अन्य जन उपस्थित रहे।

Categorized in: