सूरजपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम में राज्य सरकार  व स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास से प्रभावित व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आहवान पर भैयाथान जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष व सभापति ने अलग अलग 11-11 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई है।

भैयाथान जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने अपनी माता  श्रीमती प्रभा देवी की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 हजार रूपए का चेक तथा जनपद के सभापति श्रीमती मंजू राजू गुप्ता ने भी 11 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए आज कलेक्टर को सौंपा है। नेता द्वय ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए छ.ग. सरकार व स्थानीय जिला प्रशासन बेहद संजीदगी से प्रयास कर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप छ.ग. के अधिकांश जिले ग्रीन जोन में शामिल है और यहां के प्रयासो की सराहना केन्द्र स्तर पर भी की गई है। इस बीच मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग करने की अपील की थी। जिससे प्रभावित होकर वे यह सहयोग कर रहे है।

cgfrontline की इन लोकप्रिय खबरों को भी पढ़ें

https://cgfrontline.com/2020/04/26/1406/
https://cgfrontline.com/2020/04/26/1461/
https://cgfrontline.com/2020/04/27/1491/
https://cgfrontline.com/2020/04/27/1475/
https://cgfrontline.com/2020/04/27/1479/

Categorized in: