बलरामपुर मुख्यालय से लगे हुए ग्राम पंचायत सवनी के वीरसाय पिता महादेव किसान की दर्जनों मवेसी की आग में जलकर कर मौत हो गई। सवनी निवासी किसान अपने पुवाल माचा के नीचे दर्जनों मवेशियों को बांधकर रखा था।जहा पुआल माचा में अचानक आग लग गई आग लगने की वजह से पुवाल माचा जलकर धराशाई हो गया जिसकी चपेट में आने से दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई। वहीं कई मवेशी गंभीर रूप से आग से झुलस गए। किसान ने बताया कि उनके लगभग एक दर्जन से ज्यादा मवेशी को नीचे बांधे गए था लेकिन आग कब और कैसे लगी है पता नहीं चला। जिसकी वजह से किसान को एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ा जैसी आग लगने की जानकारी गणेशमोड पुलिस चौकी को लगी तत्काल व दमकल गाड़ियों को सूचना करते हुए मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी थी।

Categorized in: