लखनपुर महफूज हैदर- कन्या हाई स्कूलों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष अमित सिंह देव रहे। कार्यक्रम की सुरुवात माता सरस्वती जी की प्रतिमा पे पुष्प अर्पित और दिए जला कर कार्यक्रम की शूरुवात की गई।लखनपुर हाई स्कूल के कक्षा 9 वी में अध्ययनरत 75 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण मुख्य अतिथि एवं मचासीन मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पार्षद असफाक खान, पूर्व पार्षद दिनेश बारी, कांग्रेस आई टी सेल प्रभारी मकसूद हुसैन के कर कमलों से किया गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए ज.प उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण के नजरिए से आरंभ की गई है और इससे शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को सीधा लाभ मिल रहा है। आगे उन्होंने स्कूल शालाओं में मिलने वाली मध्यान्ह भोजन निशुल्क पाठय पुस्तक, गणवेश इत्यादि का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने अपनी प्रतिबद्धता निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुन्ना पाडेय पार्षद असफाक खान कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी मकसूद हुसैन ,वरिष्ठ व्याख्याता आर के विश्वकर्मा, व्याख्याता शशिधर पाण्डेय, रंजना श्रीवास्तव, रेवती रमण सिंह, श्रीमती रीना सिन्हा, वन्दना सिन्हा,नीलम खेस, सहित शाला परिवार के कर्मचारी मौजूद रहे।

Categorized in: