रामानुजगंज। विधायक बृहस्पत सिंह के निवास पर ग्राम पुरुषोत्तमपुर के भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने विधायक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है, कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल रहा है, जिससे प्रभावित होकर वे कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं।
रामानुजगंज विधानसभा के कई गांव विकास से कोसों दूर थे, जहां विधायक बृहस्पत सिंह के प्रयास से विकास की किरण पहुंची है। लगातार बड़े विकास कार्य होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस की ओर रूख कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस जनाधार बढ़ रहा है। श्री सिंह ने कांग्रेस में प्रवेश करने वाले पुरुषोत्तमपुर के लोगों का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर किया। इस दौरान मितगई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम सिंह, बाबूलाल यादव, दिनेश यादव, विनोद यादव, शैलेश यादव, संतोष यादव, सुनील यादव, संजय यादव, सुरेंद्र कश्यप, संजय राम उपस्थित थे।

Categorized in: