राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर एनएच 343 के डुमरखी गांव के समीप पिकअप और कमांडर में जोरदार भिड़ंत हो गई । भिड़ंत इतनी तेज थी कि कमांडर और लिफ्ट मशीन पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन इस हादसे में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई वही कमांडर वाहन में सवार दर्जनों यात्रियों कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई। जिसे 108 की मदद से बलरामपुर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बलरामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से तत्काल घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

Categorized in: