कई वर्षो से लंबित मांग पर विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने लगाया विराम

मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने सोमवार को नगर पंचायत झगड़ाखा॑ड में लगभग 63 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधार शिला रखी है ! इसी के साथ लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की की जा रही मांग पर विधायक ने विराम लगा दिया है ! छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉपोरेशन लिमिटेड के तहत
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण हेतु ,लागत.62.98 लाख रुपए की स्वीकृति मनेंद्रगढ़ विधायक के अथक प्रयास से मिली है ! प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने पर स्थानीय जनों ने विधायक के प्रति आभार प्रगट किया है ! विधायक डॉ. विनय जायसवाल को बड़ी सौगात की नीव को धरातल पर उतारने के लिये गर्मजोशी से झगड़ाखा॑ड शहर की जनता ने स्वागत कर बधाई दी! उल्लेखनीय है कि झगड़ाखा॑ड के निवासियों द्वारा लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की जा रही थी लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पा रही थी! जैसे ही नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे बने वैसे ही उनके द्वारा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की जाने लगी ! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रयास करना शुरू कर दिया और यह प्रयास विधायक का उस समय रंग लाया जब झगड़ाखा॑ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए शासन स्तर से 62 लाख 98 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई ! राशि स्वीकृति के पश्चात टेंडर किया गया उसके बाद सोमवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने गरिमामय माहौल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी ! भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि झगड़ाखा॑ड के संपूर्ण विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी और पूरी तरह से विकास के कार्य किए जाएंगे! विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि जो लोग एसईसीएल के आवासों में रह रहे हैं उनको मालिकाना हक दिलाने के लिए उनके द्वारा स्थानीय जनता के साथ मिलकर लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी चाहे वह लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली तक क्यों न जाना पड़े! उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहेगा तो उन्हें और तेजी के साथ विकास कार्य करने की ऊर्जा मिलती रहेगी ! उन्होंने झगड़ाखा॑ड में अंग्रेजी माध्यम की स्कूल की स्थापना कराने हेतु प्रयास करने की बात कही ! नगर पंचायत झगड़ाखा॑ड के अध्यक्ष रजनीश पांडे ने कहा कि हमारे जनता के सेवक विधायक डॉ विनय जायसवाल जन जन के हर सुख -दुख परेशानी को अपना सुख-दुख समझ कर पूरी तन्मयता ,लगन, एवम ईमानदारी से प्रयास कर उसको निराकृत करते है ।उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन किये वादे को पूरा करते हुए आजादी के पश्चात् पहली बार नगरपंचायत झगराखण्ड को अपना शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दे पुनः साबित कर दिये की जननायक का काम बोलता है ! बातें, विरोध ,राजनीति एवम ईर्ष्या को पीछे छोड़ कर काम करने वाले को ही असली जन नायक कहलाने का हक है।नगर पंचायत झगराखण्ड के अध्यक्ष रजनीश पांडेय ने कहा कि उनके इस कार्यकाल में अथक प्रयासों से विकास की एक और अमर गाथा यह हॉस्पिटल देकर अपना नाम इतिहास के पन्नो में अमर कर दिया । भूमि पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ श्रमिक नेता पीके राय, छोटेलाल वर्मा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी अपने विचार रख कर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के कार्यों की सराहना की ! कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा एवं आभार प्रदर्शन नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे ने किया ! भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर, नगर पंचायत सीएमओ अंजना, इंजीनियर विकास मिश्रा, झगड़ाखा॑ड थाना प्रभारी प्रदुमन तिवारी, उपाध्यक्ष सत्तार अली, पार्षद राकेश यादव, कोमलकांत, गोपाल यादव, राजकुमार यादव, बबीता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रुकमणी खोबरागड़े, राधे मिश्रा, अमित पांडे, राखी सिंह, गिरधर जयसवाल, अबरार अहमद, अशोक गुप्ता डब्बू, बबुआ, केडी सहित नगर पंचायत झगराखण्ड के पार्षद, एल्डरमैन एवम काफी संख्या में स्थानीय जनता व गणमान्य जन उपस्थित रहे !

Categorized in: