रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)छत्तीसगढ़ आईटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर के द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान नगर के युवा आशीष गुप्ता, अनिल ठाकुर, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक सिन्हा के द्वारा 15 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को गर्म भोजन कराने के लिए सम्मानित किया गया।

                                        छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारा संगठन पूरे छत्तीसगढ़ उन सेवाभावी, प्रेरणादायी व्यक्तित्व  को सम्मानित कर रहा है जिन्होंने कोरोना संक्रमण काल के दौरान प्रवासियों व गरीब जनों की मदद के लिए आगे आकर कार्य किए हैं। श्री ठाकुर ने नगर के सेवाभावी युवाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आशीष गुप्ता, अनिल ठाकुर प्रिंस गुप्ता, अभिषेक सिन्हा के द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर बिलासपुर अंबिकापुर होते छत्तीसगढ़ के सरहद  रामानुजगंज तक पहुंचे उन हजारों प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया जो भूखे प्यासे यात्रा करने को मजबूर थे। प्रवासी मजदूरों को इन युवाओं के द्वारा गर्म भोजन कराया गया साथ ही साथ उन्हें हर संभव मदद भी उनके गंतव्य तक जाने के लिए पहुंचाई गई जो बहुत ही सराहनीय है।

Categorized in: