रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- वन परीक्षेत्र रामानुजगंज के अंतर्गत ग्राम देवीगंज के प्लांटेशन एरिया में ट्रैक्टर से जुताई ग्रामीण के द्वारा कराया जा रहा था मुखबिर की सूचना पर तत्काल रेंजर अनिल सिंह पैकरा के निर्देश पर वन अमला मौके पर पहुंचा एवं ट्रैक्टर को जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ख तहत कार्यवाही की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे के करीब मितगइ बीट के अंतर्गत ग्राम देवीगंज के खैर वृक्षारोपण एरिया कक्ष क्रमांक 3418 में गांव के ही बाल गोविंद के द्वारा सुदामा प्रजापति का ट्रैक्टर बुलवाकर वन भूमि की जुताई कराई जा रही थी जिसकी सूचना वनरक्षक पुष्पा कुजूर को मिली तो तत्काल रेंजर अनिल सिंह पैकरा के निर्देश पर वन अमला जुताई कर रहे हैं ट्रैक्टर को जप्त कर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में वनपाल कृष्ण कुमार निषाद वनरक्षक पुष्पा कुजूर राजनाथ सिंह अनश्वर राजवाड़े, प्रदीप कुजुर सक्रिय रहे।

Categorized in: