पड़ोसी ने बताया गांव का ही एक व्यक्ति सिर में हथौड़े से मारा है, अस्पताल में हुई मौत


अंबिकापुर। दुकान में सामान लेने गया ग्रामीण कुछ देर बाद लौटा तो उसकी पत्नी घर के दरवाजे में बेहोश पड़ी थी, उसके सिर से खून निकल रहा था। पड़ोसी ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा किसी विवाद पर हथौड़े से सिर में वार करने की जानकारी दी, जिससे महिला का सिलाई मशीन वापस नहीं करने को लेकर विवाद चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक शिवप्रसाद नगर, बसदेई निवासी सुखमनिया पति हिंदुलाल (45) बीते आठ मार्च को घर पर थी, उसका पति लगभग 10.30 बजे किसी काम से दुकान गया था। कुछ देर बाद वापस लौटा तो दरवाजे के पास बेहोश पड़ी पत्नी को देखा। सिर में चोट का निशान देख वह पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ किया तो गोपाल राम ने बताया कि सुखमनिया गांव के ही एक व्यक्ति के घर गई थी, जो हथौड़े से सिर में मारा है। इसके बाद हिंदुलाल अपनी पत्नी को घर के अंदर ले जाकर सुला दिया था। हालत बिगड़ने पर वह पत्नी को लेकर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से संबद्ध अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां इलाज के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों का बयान लेकर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: