मनेन्द्रगढ़ ! दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति मनेन्द्रगढ़ द्वारा पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर को बलिदान दिवस के रूप में स्थानीय दीनदयाल चौक पर मनाया गया !कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर धूप बत्ती कर मालार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने कहा की किसी ने सच ही कहा है कि कुछ लोग सिर्फ समाज को बदलने के लिए जन्म लेते हैं और उन्हीं में से एक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जिन्होंने अपनी पूरी जिन्दगी समाज के लोगों को ही समर्पित कर दी। उन्होंने कहा की दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे इस महान व्यक्तित्व में कुशल अर्थचिन्तक,संगठनशास्त्री, शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ,वक्ता, लेखक व पत्रकार आदि जैसी प्रतिभाएं छुपी थीं. पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठक थे. वे एक महान नेता और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक होने के साथ वह साहित्यकार भी थे,और यैसे एकात्म मानव वाद,एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्र वादी और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर हम सभी लोग उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर निरंतर प्रेरणा लेते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तपन मुखर्जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बिहारी रैकवार, रामलखन शर्मा, मनोज त्रिपाठी, बंटी रैना, कुंजबिहारी सोनी, हरित शर्मा, जमील शाह, ओमप्रकाश जायसवाल, रामधुन जायसवाल, दिनेश गुप्ता, इरसाद अंसारी, महेंद्र चंदेल, नितिन जैन, सभाजीत यादव, जलील शाह, धनंजय शिवहरे के साथ काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
