कथक नृत्य में ऊर्वी केसरवानी ने हासिल किया प्रथम स्थान

 

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी )न्यू एरा पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में फैंसी ड्रेस,डांस, मटकी फोड कंप्टीशन का आयोजन किया था। कथक नृत्य डांस कंपटीशन में प्रथम स्थान पाने वाली ऊर्वी केशरीवानी को संस्था के संचालक राकेश गुप्ता के द्वारा फील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की आरती कर की गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाया गय थे जिसमें एक नर्सरी से केजी टू एवं दूसरे ग्रुप में कक्षा पहली से तीसरी तक की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में उत्साहित छात्र-छात्राओं को अभिभावकों ने अपनी तालियों की गड़बड़ से उनका उत्साह वर्धन किया। बच्चों ने कृष्ण जी के जीवन से जुड़े कई किरदारों का प्रदर्शन कर मनमोहक प्रस्तुति दी। व्ही डांस प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से लेकर नवमी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं

के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। व्ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से केजी 2 तक के ग्रुप में प्रथम श्रेयांश सरदार,द्वितीय सूर्यांश गुप्ता एवं तृतीय मानवी गुप्ता एवं विराज ठाकुर ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया  वही कक्षा पहली से तीसरी तक के ग्रुप में पहला स्थान अन्या अग्रवाल दूसरा स्थान आशी अग्रवाल एवं तीसरा स्थान राजवीर ठाकुर और अद्विका गुप्ता ने प्राप्त किया l डांस प्रतियोगिता में प्रथम ऊर्वी केशरवानी, द्वितीय पारुल सिंह एवं खुशी पलक और तृत्य जिया सोनी एवं नित्या बर्मन ग्रुप और रितु पोद्दार एवं शिवन्या प्रसाद रहे l निर्णायक की भूमिका में अनिल श्रीवास्तव एवं राजू कुमार,मंच संचालन का कार्य कुसुम गुप्ता,मंजू सिंह,अंजना रवानी,मगधलीना लकड़ा,प्रतिभा असीमा,गरिमा

सोनी ने निभाया। वहीं संस्था के व्यवस्थापक राकेश कुमार गुप्ता ने पुरस्कार वितरण उपरांत कहा कि उक्त आयोजन से छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है और आने वाले समय में और अच्छा प्रस्तुति देने के लिए इनको सज किया जाएगा।

Categorized in: