सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला

 

बिलासपुर । न्यायधानी में सुबह-सुबह फायरिंग हो गई। थाने में इसकी शिकायत करते हुए पीड़ित युवक ने बताया है कि घर के बाहर खड़ी उनकी कार में कुछ युवक आये और और फायरिंग कर भाग गए। भागने वाले युवक वैगन आर कार में सवार थे। पीड़ित ने उनके भागने का वीडियो बनाया है और शिकायत पुलिस में दर्ज दर्ज कराई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार निवासी शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि आज सुबह 7:30 बजे के आसपास दो युवक वैगनआर कार में उनके घर के पास आए। और घर के सामने खड़ी उनकी स्विफ्ट कार में तीन बार फायर कर फरार हो गए। फायर से गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है। घटना को अंजाम देकर वैगन आर कार सवार युवक बसंत वाटिका की तरफ भाग गए।

Categorized in: