नगरपालिका परिषद नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत सामाजिक सहायता पेंशन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित पेशन हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि नगरपालिका नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक- 1, 2, 3, 4, 5, 8 एवं 11 के पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन शिविर का आयोजन 16 जनवरी 2023 दिन सोमवार तथा वार्ड क्रमांक 6, 7, 9, 10, 13, 14, 15, के हितग्राहियों का सत्यापन शिविर का आयोजन 19 जनवरी .2023 दिन गुरूवार को नगरपालिका कार्यालय के कार्यालयीन समय 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक रखा गया है। समस्त पेंशन हितग्राही सत्यापन हेतु आते समय अपने साथ पेंशन संबंधी दस्तावेज, बैंक पासबुक, आधारकार्ड, अपने साथ शिविर स्थल पर अवश्य लायें । पेंशन हितग्राहियों द्वारा पेंशन सत्यापन कार्य नहीं कराये जाने पर पेंशन राशि बंद कर दी जावेगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मोबिन अली ने अपील की है कि सभी पेंशन हितग्राही शिविर में आकर अपना पेंशन सत्यापन कार्य पूर्ण करावें।

Categorized in: