राजू ठाकुर – बलरामपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बुद्धूडीह में स्थित पवई फाल मे नहाने के दौरान एक युवक के डूब गया है अंदर खोह में फंसने से उसकी मौत होने की संभवना जताए जा रही है । गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शव ढूंढकर बाहर निकालने में सफल नहीं हो पा रहे है ।

पुलिस के अनुसार बिकी बेग उम्र 20 वर्ष निवासी सागरपुर मंगलवार को अपने तीन दोस्तों के साथ पवई फाल मे पिकनिक मनाने गया था । इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। गहराई में चला गया घटना की सूचना मिलने पर बलरामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन रात ज्यादा होने की वजह से पुलिस को किसी प्रकार की कोई सफलता हासिल नहीं हुई तो वहीं बलरामपुर पुलिस ने आज सुबह से ही उस लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के साथ-साथ गोताखोर भी मौके पर मौजूद है जो गहरी खाई में जाकर लापता युवक की पता साजी कर रहे हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है ।

Categorized in: