बलरामपुर- जिला सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सोनी ने को पृथक रूप से कलेक्टर बलरामपुर एवं जिला खाद्य अधिकारी बलरामपुर को पत्र लिखा। जिला खाद्य अधिकारी से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत जिले में कुल 2260 परिवारों के 5831 सदस्य पंजीकृत हुए थे जिसकी जानकारी देते हुए माह मई और जून में प्रत्येक सदस्य को 5 किलोग्राम चावल 1 किलो ग्राम चना वितरण किया जाना बताया गया है लेकिन जुलाई एवं अगस्त माह में भी सरकार के द्वारा इनके राशन की मांग की गई थी जिसमें अब तक जुलाई एवं अगस्त माह के राशन का वितरण नहीं हुआ है जिसके प्रति चिंता व्यक्त करते हुए जिला सांसद प्रतिनिधि ने पत्र के माध्यम से अनियमितता पर सवाल चिन्ह खड़ा करते हुए पूरी जानकारी मांगी।

वहीं दूसरी ओर कलेक्टर बलरामपुर को पत्र लिखकर सोनी ने किशुन आत्मज रोहन निवासी ग्राम जतरो पोस्ट बलरामपुर के द्वारा केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को पत्र में उल्लेख पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा की ग्राम जतरो के अलावा नावाडीह, ओवरी,सुर्रा में उक्त व्यक्ति का भूमि है परंतु पंजीयन में जतरो का ही भूमि दर्शाया गया है अन्य ग्राम में भी भूमि का अभी तक पंजीयन सूची में नहीं है, जिससे उक्त आवेदक द्वारा भूमि अनुसार धान बिक्री नहीं किया जा सकता इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आसपास के क्षेत्रों के लोगों के साथ भी इसी प्रकार परिस्थिति होने का शंका जाहिर करते हुए, जिला कलेक्टर को इस बारे में सूचना एवं पीड़ित को राहत दिए जाने हेतु कलेक्टर को अवगत कराया।

Categorized in: