बैकुंठपुर/ कोरिया से विभाजित  नवीन एमसीबी ज़िले के नवनियुक्त ओएसडी पीएस ध्रुव ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पीएस ध्रुव गुरुवार की दोपहर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा से मुलाक़ात की व उसके बाद वे एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ पहुंचे। जहां क्षेत्रवासियों व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मनेन्द्रगढ़ में उन्होंने एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर अधोसरंचना का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ अन्य प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि नवनियुक्त ओएसडी पीएस ध्रुव अविभाजित कोरिया जिले से भलीभांति परिचित हैं। क्योंकि पूर्व में वे डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम बैकुंठपुर के रूप में कार्यरत रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़ वासियों की विगत 40 वर्षों पुरानी मांग उस समय पूरी हो गई जब 15 अगस्त 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मनेन्द्रगढ़ को जिला की घोषणा करने के बाद 25 अप्रैल 2022 को राज्य शासन ने एक आदेश के तहत घोषित किए गए नए जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लिए ओएसडी की नियुक्ति कर दी । नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लिए  ओएसडी नियुक्त किए जाने पर  क्षेत्र की जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों एवं मनेंद्रगढ़ डॉक्टर विनय जायसवाल के प्रति आभार प्रगट कर अपनी खुशी जाहिर की है। वही नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लिए ओएसडी नियुक्त किए जाने पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों, चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष प्रभा पटेल सहित मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के समस्त कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रति आभार प्रगट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है । उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ क्षेत्रवासियों ने पिछले 40 वर्षों से मनेंद्रगढ़ को जिला बनाए जाने की मांग कर रहे थे लंबे अरसे के बाद मनेंद्रगढ़ वासियों का संघर्ष उस समय रंगलाया जबकि मनेंद्रगढ़ वासी पूरी तरह से जिला मिलने की आस खो चुके थे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से प्रदेश में 4 नए जिले बनाने की घोषणा की थी जिसमें मनेंद्रगढ़ भी शामिल था । मनेंद्रगढ़ को जिला बनाए जाने से मनेंद्रगढ़ क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी और एक बड़े काफिले के साथ मुख्यमंत्री निवास रायपुर में पहुंचकर मनेंद्रगढ़ क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित कर उनके प्रति अपना आभार जताया था। मनेंद्रगढ़ को जिले की घोषणा करने के बाद दावा आपत्तियों का समय दिया गया था उसके पश्चात राज्य शासन ने 25 अप्रैल 2022 को मनेंद्रगढ़ नवीन जिला के लिए ओएसडी की नियुक्ति कर दी ओएसडी की नियुक्त की खबर मिलते ही मनेंद्रगढ़ क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है । राज्य सरकार के आदेश पर नवीन जिले की स्थापना के बाद सोमवार 25 अप्रैल 2022 से मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के ओएसडी के पद पर पीएस ध्रुव भारतीय प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के संयुक्त सचिव समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत ओएसडी जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के रूप में की गई है।

Categorized in: