मामूली सी बात पर नाराज होकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

वेद प्रकाश मिश्र

बिश्रामपुर। कोयलांचल में दो दिन पूर्व महिला के नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफल हो गई है। महिला की हत्या मामूली सी बात पर शराब के नशे में आरोपी द्वारा की गई थी। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए सीएसपी जेपी भारतेन्दु ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसईसीएल आवासीय 2 ए कालोनी के समीप स्थित झुग्गी बस्ती में निवासरत 50 वर्षीय पतियारो पति मुखदार बरगाह की 25 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। सीएसपी ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि 2 ए कालोनी के पास स्थित झुग्गी बस्ती निवासी एक महिला का शव चर्च के सामने सीसी रोड किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी केडी बनर्जी, डॉग स्क्वायड, फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंच विवेचना शुरू किया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अलग-अलग विषयों को केंद्र बिंदु मानकर जांच शुरू किया और संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के दौरान मृतिका के रिश्ते का देवर आरोपी बब्लू यादव द्वारा हत्या की घटना स्वीकार कर ली गई। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गड़ासा व कपड़े को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश कर दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी केडी बनर्जी, जयनगर थाना प्रभारी सुभाष कुजूर, एएसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आरक्षक अकरम मोहम्मद, अखिलेश पाण्डेय, अजय प्रताप राव, रविशंकर पाण्डेय, वाहिद हुसैन, उमेश राजवाड़े, प्यारेलाल राजवाड़े, जयप्रकाश यादव, महिला आरक्षक तरेसा तिग्गा व अन्य सक्रिय रहे। 

मामूली थी हत्या की वजह 

सीएसपी ने आरोपी के हवाले से बताया कि घटना दिवस मृतिका पतियारो अत्यधिक शराब का सेवन कर उसके घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगी और थोड़ी देर में ही बिस्तर पर लेट गई। इसी दौरान मृतिका ने नशे की हालत में ही बिस्तर पर लघुशंका कर दी और आरोपी बब्लू यादव जो रिश्ते का देवर है भी मजदूरी कार्य करके घर लौटा था लेकिन भाभी के उक्त गंदे कृत्य से नाराज होकर महिला को घर से बाहर निकाल कुंए के पास नीम पेड़ के नीचे ले गया और शराब पीकर घर में लघुशंका कर दी हो कहकर दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया। इस बात पर नाराज होकर महिला द्वारा आरोपी देवर को गाली गलौज देने लगी। जिस पर आरोपी ने महिला को वहां से धक्का मारकर भगा दिया जो संजय यादव के घर के सामने नल के पास चली गई। महिला प्रतिदिन शराब पीकर मुहल्ले में गाली गलौज कर परेशान करती है कि बात को सोचकर आरोपी ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाकर घर में रखे शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद रात करीब 10-11 बजे जब मुहल्ले के सभी लोग सो गए तब आरोपी ने महिला को संजय यादव के घर के पास से पकड़कर अपने घर के आंगन में छोड़ दिया और घर में रखे घास काटने वाले गड़ासा निकालकर एक हाथ से बाल को पकड़कर दूसरे हाथ से महिला के गला को रेत दिया गया। सीएसपी ने बताया कि गला रेतने के बाद अचानक बिजली गुल हो गया तब आरोपी ने महिला को पीठ में ढोकर चर्च के नर्सरी के पीछे तरफ फेंकने ले जा रहा था लेकिन ज्यादा दूर तक ढो नहीं सका और महिला के शव को चर्च के सामने सीसी रोड किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया था। 

डॉग स्क्वायड से मिली मदद

सीएसपी ने बताया कि घटना के बाद जब डॉग स्क्वायड को मौके पर लाया गया था। तब डॉग द्वारा घटना स्थल से सीधे नर्सरी में घूमते हुए आरोपी बब्लू यादव के यहां आकर रुक गया था। साथ ही घटना दिवस भी अंतिम बार मृतिका बब्लू यादव के घर में ही देखी गई थी। इसी वजह से पुलिस को आरोपी बब्लू यादव पर पूरी शंका हो गया था और जब हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो आरोपी ने उक्त घटना को घटित करना स्वीकार कर लिया गया। 

Categorized in: