अंतर्राज्यीय चोरों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र में डाला था डेरा, ज्वेलरी दुकान थे निशाने पर
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दुकानदारों के सहयोग से आरोपितों को पहने कपड़े के आधार पर गिरफ्तार किया
अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस की सक्रियता से तीन अलग-अलग ज्वेलर्स शॉप पर नकबजनी की घटना विफल हुई है। उत्तरप्रदेश से आकर मकान निर्माण का कार्य कर रेकी कर ऐसी घटना को आरोपित अंजाम दे रहे थे। आरोपितों तक पहुंचने में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और सर्राफा व्यापारियों का सहयोग मिला। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सब्बल जप्त कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चंद्रकिशोर सोनी निवासी गांधीनगर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27/8/22 को 10 बजे रात अपना न्यू राज ज्वेलर्स दुकान बंद कर वह घर चले गया था। 28/8/22 कि रात्रि 1:40 बजे उसका लड़का दुकान में लगे सीसीटीवी को मोबाइल के माध्यम से चेक किया, तो दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति नकाब पहन तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहा था। प्रार्थी द्वारा देख लेने पर आरोपित मौके से भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस जांच, विवेचना में लगी थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशन में थाना प्रभारी गांधीनगर मो.कलीम खान एवं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में मुस्तैदी से लगातार सघन पेट्रोलिंग किया गया, जिससे चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपितों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली। थाना प्रभारी गांधीनगर ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर आरोपितों को हुलिया एवं पहने हुए कपड़े के आधार पर पकड़ा। हूबलाल और रामसकर निवासी उत्तर प्रदेश का हाल मुकाम सुभाषनगर किराए का मकान है। इन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया। आरोपितों द्वारा ज्वेलर्स दुकान में चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपितों से चोरी के प्रयास की घटना में प्रयुक्त सब्बल जप्त किया गया है। पूर्व में भी आरोपित 26 अगस्त 2022 को राधे कृष्ण ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने का प्रयास किए थे, जो पुलिस पेट्रोलिंग को देखकर भाग गए थे। आरोपितों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर मो. लकलीम खान, सउनि विनय सिंह, नवल किशोर दुबे, आरक्षक प्रवीण सिंह, अमृत सिंह, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Categorized in: