सक्ती । जिले के सोननदी में एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले ली है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गणेश राम साहू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार  युवक 27 मार्च की शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेकने की आशंका जताई है।

यह मामला हसौद थाना क्षेत्र का है. जानकरी के अनुसार, गुंजियाबोर गांव के तालाब में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की लाश देखी. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

Categorized in: