बलरामपुर नगर पालिका को एक नया जनप्रतिनिधि मिला है पूर्व पार्षद एवं सक्रिय जनसेवक मुकेश गुप्ता को बलरामपुर नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम के पत्र के आधार पर की गई, जिसके तहत बलरामपुर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को विधायक प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है।
मुकेश गुप्ता नगर पालिका परिषद में पार्षद के रूप में कार्य कर चुके हैं और लंबे समय से बलरामपुर नगर सहित जिले में जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। आम जनमानस के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने की सूचना मिलते ही नगरवासियों ने उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सभी ने विश्वास जताया कि मुकेश गुप्ता पूर्व की भांति इस बार भी विकास कार्यों को गति देंगे और जनहित में लगातार सक्रिय रहेंगे।
वहीं मुकेश गुप्ता ने कहा कि
मुझ पर विश्वास जताते हुए मंत्री रामविचार नेताम जी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर मैं खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। नगर के विकास और जनसेवा में मैं सदैव तत्पर रहूंगा।

Categorized in: