बलरामपुर जिले के
भोले-भाले ग्रामीणों को पैसा डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर ठग आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। ठगी का यह मामला थाना चलगली क्षेत्र का है, जहाँ एन्टोफागस्टा मोबाइल ऐप के माध्यम से कुल 20,81,827 की ऑनलाइन ठगी की गई थी।वहीं इस मामले में अपराध क्रमांक 21/2025, धारा 318(4), 319(2) BNS एवं 66(D) IT Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जहां जांच में परितोष मन्ना 42 वर्ष कोलागछिया, थाना कोलाघाट,नागपुर, महाराष्ट्र
से गिरफ्तार किया गया
आरोपी व उसके सहयोगियों द्वारा ‘एन्टोफागस्टा ऐप’ बनाकर ग्रामीणों को अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता था। व्हाट्सएप कॉल व मैसेज के जरिये उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था। ग्रामीणों से प्राप्त राशि आरोपी द्वारा परितोष कंस्ट्रक्शन नामक फर्म के नाम पर खोले गए एसबीआई, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक तथा आईडीबीआई बैंक के खातों में जमा कराई जाती थी। खातों की जांच में लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया है।
जांच के दौरान सायबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल की लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में पाई गई, जिसके बाद पुलिस की टीम नागपुर पहुंची और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर परितोष मन्ना को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

Categorized in: